कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में 15 महीने की उपलब्धि बताई

बड़नगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत विधायक मुरली मोरवाल ने बंगरेड़, फतेहपुर, बीसलखेड़ी, गुणावद, पिठोरा, बिरगोदानाथु में यात्रा निकाली और कांग्रेस शासन की 15 महीने की सरकार की उपलब्धि बताई। यात्रा के दौरान ग्रामीणजनो ने ढोल ढमाकों के साथ व पुष्पमालाओं से विधायक मोरवाल का स्वागत किया। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 25 मार्च तक क्षेत्र ने निरन्तर जारी रहेगी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, सेवादल अध्यक्ष अनिल शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष युनुप पटेल, जनपद सदस्य नरेन्द्रसिंह धतुरिया, किसान नेता उदयलाल जादम आदि उपस्थित थे। जानकारी यात्रा प्रभारी रईस कुरैशी ने दी।

Author: Dainik Awantika