रजक समाज ने गाडगे महाराज की जयंती पर चल समारोह निकाला

बडनगर। रजक समाज द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज का जन्मदिन बडी धूमधाम से मनाते हुए एक चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं व पुरुष उपस्थित हुए। युवा बैंड व ढोल पर थिरकते और संत गाडगे महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। बग्गी में विराजित गाडगे महाराज के चित्र पर जगह-जगह माल्यार्पण व पुष्पवर्षा की गई। चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो होकर शांति सागर धर्मशाला पहुंचा जहां भोजन प्रसादी हुई। जानकारी मनीष सरसोदिया ने दी।

Author: Dainik Awantika