पारिवारिक विवाद के चलते महिला हुई आगजनी की शिकार उपचार के दौरान मौत

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में तुलसी नगर निवासी विशाल पिता गोवर्धन चौहान की पत्नी करीब तीन दिन पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते आगजनी के कारण जल गई थी, जिन्हे गहन उपचार हेतु भोपाल ले जाया गया। जहा पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के द्वारा शव को ब्यावरा लाया गया, जहा पर रात में ही अंतिम संस्कार की संपूर्ण तैयारियां कर ली थी मगर उक्त महिला के मायके पक्ष वालों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। फिलहाल शव को रातभर बर्फ में सुरक्षित रखा। आज सुबह पुलिस प्रशासन ने मायके पक्ष के बयान दर्जकर आरोपी पति विशाल पिता गोवर्धन चौहान, जेठ बंटी पिता गोवर्धन चौहान, जेठानी आरती पति बंटी चौहान और ससुर गोवर्धन चौहान के खिलाफ धारा 306 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बाइट:- राजपाल सिंह राठौर थाना प्रभारी

Author: Dainik Awantika