पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज व रिपुदमन को किया कोर्ट में पेश

भेरूगढ़ जेल गबन कांड का मुख्य आरोपी रिपुदमन गिरफ्तार

बनारस के गांव में पकड़ा , जिला न्यालय में किया पेश

 

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ की पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। करोड़ों के इस गबन कांड में मुख्य आरोपी जेल के पूर्व अकाउंटेंट रिपुदमन सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगा है।
इसके पूर्व उज्जैन सेंट्रल जेल में हुए गबन कांड का मुख्य आरोपी रिपुदमन सिंह गिरफ्तार कर लिया गया। उसे यूपी के बनारस से पकड़ा गया। वह एक गांव में छुपा हुआ था।
5000 रुपये के मुख्य आरोपी रिपुदमन ने जेल कर्मचारियों के जीपीएफ का पैसा बाले बाले ही निकाल लिया था । इस तरह करीबन 15 करोड़ का गबन सामने आया है। पुलिस रिपुदमन को बनारस से उज्जैन लेकर आई। अब खुलेंगे गबन कांड के राज। इसके लिए गबन कांड से जुड़े अन्य लोगों से रिपुदमन का आमना – सामना भी करवाया सकता है।

पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को किया जिला न्यायालय में पेश 

 

Author: Dainik Awantika