वर्ग विशेष के युवकों ने दो महिलाओं और बच्चों को पीटा, हिंदू संगठन के लोगों ने घेरा थाना

विधायक आकाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता एकलव्य गौड़ भी मौके पर पहुंचे
दैनिक अवन्तिका इंदौर
बंबई बाजार में वर्ग विशेष के युवकों दो महिलाओं और बच्चों से मारपीट की। विवाद की शुरूआत बंबई बाजार पुलिस चौकी के पास हुई थी। यहां महिला खरीदारी करने आई थी। इस दौरान मामूली बात पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद युवकों ने महिलाओं और बच्चों को पीट दिया। युवकों पर हथियार से हमला करने का भी आरोप है।
फरियादी दीपिका वर्मा के साथ हिंदू संगठन के लोग सराफा थाने का घेराव करने पहुंचे। हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ यहां विधायक आकाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता एकलव्य गौड़ भी मौजूद थे। हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पर जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। बड़ी संख्या में लोग इलाके में जमा हो गए थे। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें कुछ युवक अपशब्?दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
हथियार से हमला किया : फरियादी दीपिका वर्मा के पति सचिन वर्मा ने बताया कि मेरे परिवार के लोग खरीदारी करने गए थे। यहां विशेष वर्ग के एक युवक को मेरे बच्चे का पैर लग गया। इस पर युवक ने गालियां दी और मारपीट की। लाठी-डंडों और गुप्ती से हमला किया गया। युवक ने मारने के लिए तलवार भी निकाल ली थी। विवाद के दौरान चार लोग घायल हुए हैं।

Author: Dainik Awantika