भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को भाजपा मंडल द्वारा शुक्रवारिया चोराहे पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा रानी कमलापति को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे आादिवासी समाज का अपमान हुआ है। रानी कमलापति हमारे सभी के आस्था के केंद्र है व मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके बारे में अशोभनीय टिप्पणी करना गोविंद सिंह की मानसिकता को दर्शाता है। इसी के विरोध में उसने भाजपा मंडल के द्वारा पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह सादपुर, कमल सिंह आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट-अर्पित हरदेनिया

Author: Dainik Awantika