नाम बदलकर शादी का दिया झांसा और किया दुष्कर्म
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2023/04/dushkrm-999.jpg)
उज्जैन। ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती की ट्रेन में युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने शादी का झांसा दिया और 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक ने अपना नाम भी बदल कर बताया था। युवती को उसकी असलियत पता चली तो उसने मामले की शिकायत महिला थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
रतलाम निवासी 22 वर्षीय युवती ब्यूटी पार्लर पर काम करने उज्जैन आई थी। ट्रेन में उसकी पहचान नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई। युवक ने अपना नाम सुक्कू बताया और दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद उसने शादी का झांसा दिया और युवती के साथ संबंध बना लिए। 2 साल से बाहर युवती के साथ गलत काम कर रहा था। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सुक्कू शादीशुदा है और उसका नाम इकरार पिता मुबारिक अंसारी है। युवती ने आपत्ति जताई तो सुक्कू ने उसे धमकाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई उन्होंने युवती की आपबीती सुनी और बीती रात महिला थाने पहुंचे। युवती ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। रात में ही पुलिस में आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। जिसे बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपित टेंट हाउस संचालित करता है।