ट्रम्प ने मैगजीन राइटर का यौन शोषण किया, पीड़िता को 41 करोड़ का मुआवजा

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मैगजीन राइटर ई जीन कैरोल के यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है। न्यूयॉर्क में 9 मेंबर्स की जूरी ने ट्रम्प को बैटरी(हमला करने), यौन शोषण और मानहानि केस में दोषी माना। इसके बाद ट्रम्प कैरोल को मुआवजे के रूप में 41 करोड़ रुपए (5 मिलियन डॉलर) देंगे। न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने सुनवाई के बाद मंगलवार देर रात ये फैसला सुनाया। हालांकि, कोर्ट ने ये नहीं माना है कि ट्रम्प ने कैरोल का रेप किया।

Author: Dainik Awantika