बागेश्वर सरकार पर बनेगी फिल्म

विनोद तिवारी के घोषणा करते ही चाहने वाले खुश

बागेश्वर धाम के महाराज पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आज के समय में उनके लाखों भक्त हैं। अब बाबा के ऊपर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम द बागेश्वर सरकार होगा, जो कि नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब के बैनर तले होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन विनोद तिवारी करने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा होते ही उनके चाहने वाले काफी खुश हो रहे हैं।
विनोद तिवारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह बाबा सनातनियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं। बता दें कि विनोद तिवारी इससे पहले और भी कई फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में द कन्वर्जन, तेरी भाभी है पगले, तबादला जैसे कई नाम शामिल है।

Author: Dainik Awantika