बृजभूषण पर दर्ज दो एफआईआर में रेसलर्स के आरोप

पानीपत। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज दोनों एफआईआर अब सामने आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बृजभूषण और सचिव विनोद तोमर मुख्य रूप से आरोपी हैं। बालिग पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने कथित रूप से कई बार छेड़छाड़ की। गलत तरीके से उन्हें छुआ। यहां तक कि सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट उतारी। रेसलर्स ने आरोप लगाया कि बृजभूषण ने उनके पेट पर हाथ लगाया। चोटिल महिला खिलाड़ी का खर्चा संघ द्वारा उठाए जाने पर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की।

Author: Dainik Awantika