इस्कॉन में जगन्नाथ को कराया स्नान, अब 20 जून को रथयात्रा

उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में पूर्णिमा पर रविवार को स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर मंदिर के पंडितों के सानिध्य में भक्तों ने कतार में लगकर स्वयं अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ को जल से स्नान कराया।
मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया पहले पंडितों से मंत्रोच्चार कर भगवान का जल, दूध, दही, घी ,फलों के रस से अभिषेक किया। वहीं मंदिर में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक का पुण्य लाभ लिया। भगवान को जल से खूब स्नान कराया। अभिषेक में नदियों का जल लिया गया। इसका कोई शुल्क नहीं रखा था। अब भगवान का विश्राम होगा तथा 20 जून को बुधवारिया से रथ यात्रा निकाली जाएगी।

Author: Dainik Awantika