राजस्थान में 11 को नई पार्टी का ऐलान करेंगे सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में अब नया मोड़ आने वाला है। यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लम्बे समय से चल रहे मतभेदों के बाद अब असंतुष्ट कांग्रेस नेता सचिन पायलट 11 जून को नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। उन्होने अधिकारियों के सामने दो दलों के नाम दर्ज करा दिए है, जिसमें एक प्रगतिशील कांग्रेस व राजजन संघर्ष पार्टी है। सूत्रों की माने तो सचिन 11 जून को अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में बड़ी राजनीतिक रैली करने वाले हैं। इस दौरान वह नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पायलट इसके लिए अपने लोगों से मिल रहे हैं। हालांकि उन्होने ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

Author: Dainik Awantika