कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की पुष्टि की। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- रूस इन हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसकी सुरक्षा को खतरा होगा। पुतिन ने नाटो देशों को चेतावनी देते हुए कहा- रूस के पास उनसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और वो ये बात जानते हैं।