इंदौर के चंदन नगर में सुबह 4 बजे गुंडे की हत्या, साथियों पर ही शक

 

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में दसवीं गली आम वाला रोड पर अलसुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह हत्या जुए के विवाद में पुरानी रंजिश के चलते होने की आशंका है। सुबह 4 बजे के लगभग यह हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक टोनी की हत्या में उसके दोस्त शामिल हो सकते हैं। मृतक लोहारपट्टी का रहने वाला है। उस पर कई थानों में प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस हत्या के मामले में सीसीटीवी के जरिए पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस को जिन पर शक है, उन्हें बयान के लिए भी बुला सकती है।

Author: Dainik Awantika