अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से होने वाले नुकसान का जिक्र किया, साथ ही आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अमेरिका के 9/11 के हमले के बाद मुंबई में हुए 26/11 हमले के एक दशक से अधिक समय हो जाने के बाद भी दुनियी के लिए आतंकवाद और कट्टरपंथ खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी के ऐतिहासिक संबोधन के दौरान अमेरिकी संसद में जमकर तालिया बजीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में भाषण दे रहे थे तो उनके संबोधन के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कम से कम 15 बार खड़े होकर तालियां बजाई गईं। यही नहीं कुल 79 बार तालियां बजीं। पीएम मोदी ने जब अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र में अपने भाषण का समापन किया तब भी सांसदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और तालियां बजाईं। संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

 

साथ ही उनके साथ आॅटोग्राफ और सेल्फी भी ली। फिर अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की संयुक्त सत्र संबोधन पुस्तिका पर साइन किया। लगभग घंटेभर के अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र दुनिया में सबसे पुराना है तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लिहाजा दोनों देशों की यह साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छी है। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भी आतंकवाद के लिए उसे आड़े हाथों लिया।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को नकारते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दौर युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और आपसी कूटनीति का है। रक्तपात और मानवीय कष्ट को रोकना जरूरी है और इसके लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने संयुक्त सत्र में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कहा, पीएम मोदी ने बेहद शानदार भाषण दिया। उन्होंने अमेरिकी आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी साझेदारी की पुष्टि की। एक अन्य अमेरिकी कांग्रेस सदस्य डैन म्यूजर ने कहा, ह्लमैं पीएम मोदी के भाषण के बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। उनका भाषण उत्साह बढ़ाने वाला था। पीएम मोदी इस समय अमेरिका में हैं और राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश की प्रथम महिला जिल बाइडेन के न्योते पर गए हैं। पीएम 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर निकले हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- एआई मतलब अमेरिका और इंडिया, भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित किया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में संसद को धन्यवाद दिया। भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- एआई का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका पर मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है। पीएम मोदी ने कहा- भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे यहां 2500 पार्टियां हैं। हमारी 22 आॅफिशियल भाषाएं हैं। हजारों बोली हैं। हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है। भारत में विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।