केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किए महाकाल दर्शन, कलेक्टर ने किया स्वागत

उज्जैन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन किए। पूजन पुजारी आशीष गुरु ने कराया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भगवान का चित्र, प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर ईरानी का सम्मान किया। इस दौरान प्रशासक संदीप कुमार सोनी, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव आदि उपस्थित थे।