दिग्विजय सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात कर दिया निमंत्रण

सारंगपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से सारंगपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सारंगपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन प्रदेशाध्यक्ष शफीक अंसारी के नेतृत्व में भोपाल में सौजन्य मुलाकात हुई। मुलाकात में चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन मध्य प्रदेश के भोपाल में जुलाई माह में आयोजित होने वाले प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने निमंत्रण दिया। संगठन के आग्रह पर श्री सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन मध्यप्रदेश को इसके लिए मुबारकबाद भी दी और जल्द तिथि देने के लिए आश्वास्त किया। इस मौके पर श्रीअंसारी ने श्रीसिंह से सारंगपुर विस क्षेत्र में आगामी विस चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया और संगठन को लेकर जानकारी भी दी।