ईद 29 जून को, ईदगाह में सुबह 7.45 पर नमाज अदा की जाएगी

दैनिक अवंतिका उज्जैन।

मुस्लिम समाज 29 जून को ईद मनाएगा। इंदिरानगर स्थित ईदगाह पर सुबह 7.45 बजे ईद की मुख्य नमाज अदा की जाएगी।

शहर काजी मौलवी खलिकुर्रेहमान साहब ने बताया कि इदुल अज़हा 29 जून बरोज़ जुमेरात को मनाई जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज 7.45 बजे अदा होगी। वहीं अन्य मस्जिदों में नमाज के लिए अलग-अलग समय रहेगा। जामा मस्जिद में सुबह 8.15, शाही मस्जिद में सुबह 8, फतेह मस्जिद में सुबह 7.55, मस्जिद सारवान में 8.15, मस्जिद नूर-ए-इस्माईल में 8.15, बड़ी मस्जिद फ्रीगंज में 8.30, मस्जिद उमर दमदमा में 8.15, मस्जिद मेगजीन शाह बाबा फ्रीगंज में 8.45, मस्जिद पाण्ड्याखेड़ी में 8.15, मस्जिद गोसिया जानसापुरा में 8, मस्जिद मिर्जावाड़ी में 8, मस्जिद शिकारी गली में 8.15, मस्जिद कोट मोहल्ला में 8, मस्जिद हम्मालवाड़ी में 8.15, मस्जिद भेरूगढ़ में 8.15, मस्जिद विक्रम नगर में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा होगी।