प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मनावर स्वादर्शन भवन में केक काट कर मनाई खुशिया

उज्जैन।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मनावर स्वादर्शन भवन में संस्था का 23 साल पूरा और 24 साल चालू हुआ उस उपलक्ष में ब्रह्मा भोजन का कार्यक्रम रखा और केक कटिंग भी हुआ और साथ में संस्था से जुड़े हुए पुरानी भाई बहनों ने 23 साल का परमात्मा के साथ अनुभव सुनाया। छगन पाटीदार ने कहा कि परमात्मा को दिल से याद करो तो परमात्मा हर पल मदद करते हैं। शेखर पवार ने कहा परमात्मा के ऊपर पूरा विश्वास होना चाहिए।

अंबाराम रनसोरे ने कहा कि परमात्मा पिता को याद करने से मुश्किल कार्य भी सहज हो जाता है। इसके साथ ही संस्था की मुख्य प्रशासक मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की ५८वीं पुण्य तिथि भी मनाया! मनावर संस्था की मुख्य संचालिका ब्रम्हाकुमारी सुंदर दीदी ने मातेश्वरी जगदंबा के जीवन के बारे में सुना या की उनका स्लोगन था हर घड़ी अंतिम घड़ी। सदा हाजी का पाठ पक्का किया। साथ ही साथ संस्था ने 23 साल में क्या कैसे वह कि इसके ऊपर भी प्रकाश डाला और ब्रह्मा कुमार गणपत भाई ने संस्था का परिचय दिया। सब के स्वागत में कुमारी दीया ने स्वागत नृत्य किया। गंधवानी की उप सेवा केंद्र की संचालिका उमा दीदी ने सुंदर गीत के माध्यम से परमात्मा पिता की याद दिलाई । मनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा जी (राष्ट्रीय जयस संरक्षक) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपने भाषण में कहा कि संस्था की जो भी सेवा है उसमें मैं धन से सहयोग करेंगे। उसके पश्चात ईश्वर को याद करके कार्यक्रम की समाप्ति की और सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।