दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला पुत्र

उज्जैन। कमरे में जाने के बाद युवक ने दरवाजा बंद कर लिया। शंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो पुत्र फंदे पर लटका मिला। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
रामघाट के पास योग माया मंदिर खय्या क्षेत्र में रहने वाला अनिकेत पिता संतोष गोमे 22 वर्ष देर रात घर पहुंचा और कमरे में जाने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। मां सीताबाई उसे खाना खाने के लिये बुलाने पहुंची, दरवाजा अंदर से बंद था। नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया और तोड़ा। अनिकेत फंदे पर लटका हुआ था। मामले की सूचना महाकाल थाना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी सामने आई कि कुछ माह पहले पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया था। जिसके चलते पैर में रॉड डाली गई थी। 2 साल से उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। छत से गिरने के बाद वह कुछ नहीं कर पा रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद ही कारण सामने आ पायेगा।