भाजपा मंडल स्तरीय बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न

सुसनेर। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के द्ववारा मंगलवार को मंडल स्तरीय बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन का आयोजन किया गया,इस सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकतार्ओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने के साथ ही सरकार की योजनाओं को निचले स्तर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करने तथा सरकार की योजनाओं से आम लोगों को अवगत करवानें का संकल्प दिलाया गया। सुमन मेरिज गार्डन में आयोजित सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष शामील हुवें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द सिंह बरखेंड़ी,विधायक राणा विक्रम सिंह,भाजपा जिला महामंत्री डॉ.गजेन्द्र सिंह चंद्रावत,जिला उपाध्यक्ष कालुसिंह गणेशपुरा,विस्तारक राहुल देशमुख महाराष्ट्र,भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह कांवल,मंडल प्रभारी मुकेश लोढा ने संबोधित करते हुवें कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत रखें। बूथ मैनेजमेंट मजबूत बनाएं। बूथ जीता तो चुनाव जीता, यह संगठन का मूलमंत्र है। चुनाव का असली मैदान बूथ है। बूथ रूपी मैदान में जिसकी मजबूत टीम खड़ी है। उसे कोई हरा नही सकता है। विधानसभा चुनाव में कमल का फूल लेकर आएगा, वो ही हमारा उम्मीदवार होगा। कांग्रेस ने हमेशा गरीब व शोषित वर्ग को ऊंचा नहीं उठने दिया। भाजपा ने दर्जनों योजनाएं शुरू कर उनका जीवन स्तर ऊंचा किया। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। बूथ की समिति ही भाजपा को बूथ पर आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया उसे फलीभूत भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। देश का हर वर्ग भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत बनाएं और सरकार की कि नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप सोनी, कालुसिंह नारहखेंड़ा,कमल गर्ग,मोहन कानुडिया,जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव,राहुल सिसोदिया,राकेश जैन, सहित शक्तिकेन्द्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्ष मौज्ूद थें।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया तथा आभार दिलिप जैन ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने दी।

Author: Dainik Awantika