बाइक सवार पति-पत्नी को तेजगति से दौड़ती बस ने कुचला

उज्जैन। रिश्तेदारी में हुई गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी की गुरूवार सुबह बस ने कुचल दिया। दुर्घटना में घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
भैरवगढ़ के ग्राम मोजमखेड़ी में रहने वाला उमरावसिंह चौहान 65 वर्ष देवास में रहने वाले रिश्तेदारी में हुई गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सुबह बाइक से पत्नी लक्ष्मीबाई 60 वर्ष के साथ निकला था। देवासरोड पर प्रेमनगर गेट के सामने तेजगति से दौड़ती बस ने उन्हे कुचल दिया। पति-पत्नी गंभीर घायल हो गये, लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा गया। दुर्घटना का पता लगने पर नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची। चालक बस लेकर भाग निकला था। लोगों ने बताया कि बस स्कूली की थी। पुलिस जांच शुरू कर पाती खबर मिली कि घायल लक्ष्मीबाई की मौत हो चुकी है। टीआई विक्रम इवने ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लक्ष्मीबाई का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। बस चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार घायल पति उमरावसिंह सेवानिवृत्त जेलकर्मी है और तीन बच्चों के पिता है। दुर्घटना में उनकी पत्नी की जान गई है।