महाकाल के श्रावण महोत्सव की पहली प्रस्तुति आज, कुमुद दिवान का गायन

उज्जैन। महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के 2023 में 18 वॉ अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम में पहली प्रस्तुति आज शनिवार की शाम त्रिवेणी संग्रहालय में 7 बजे के बाद होगी।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया पहले दिन नई दिल्ली की सुश्री कुमुद दीवान का शास्त्रीय गायन, वाराणसी के शुभ महाराज का एकल तबला वादन व उज्जैन की सुश्री हीना वासेन की कथक नृत्य की प्रस्तुातियॉ होंगी। दीवान देश की ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीत की कलाकारा व पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की शिष्या हैं जो बनारस ठुमरी के विख्यात कलाकार हैं। शुभ महाराज बनारस घराने के पद्मविभूषण पं. किशन महाराज के पौत्र एवं शिष्य हैं। हीना वासेन अंतर्राष्ट्रीय कथक गुरु पं. कृष्ण मोहन महाराज की शिष्या हैं। आपने नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ कथक केंद्र, दिल्ली से पांच वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा प्राप्त किया है।