कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

टोंक खुर्द। रविवार टोंक खुर्द में शक्तिमाता मंदिर परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्षों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चंदर सिंह अमलावतिय ,दिलीप सिंह सोंसर ने पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सज्जन सिंह वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कप्तान,सेवादल अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार,जनपद अध्यक्ष पोपसिंह जिरवाय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास,राजेश पांदा महेंद्र सिंह तालौद,दिनेश यादव ,सूरज सिंह ठाकुर,जितेंद्र राणा, आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में नव चयनित दिव्यांग पटवारी आमीन मंसूरी और प्रतिभाशाली छात्रा दिव्यांशी गालोदिया का अतिथियों ने सम्मान किया।
सज्जन वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है कुछ दिनो पहने मोदी भोपाल आए थे और कहा था की भाजपा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टार्लेंस की नीति है ।
इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्षगण को नियुक्ति पत्र दिए गए।इस अवसर पर गोविंद सिंह पटेल,कैलाश चंद्र मंडलोई,विष्णु खरेली,धीरज सिंह पटेल,पप्पू टेलर,जगदीश सिंह भटोनी,शेरसिंह गौड, जगदीश पटेल,दामोदर पहलवान,ईश्वर सिंह दौंता,गोकुल सिंह दौंता, तोलाराम यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने किया और आभार नितेश धाकड़ ने व्यक्त किया।