शनि प्रदोष पर महाकाल को शाम को  भोग 11 ब्राह्मणों ने किया अभिषेक


दैनिक अवंतिका उज्जैन।
शनि प्रदोष पर भगवान महाकाल ने भी व्रत किया। इसके चलते उन्हें सुबह की जगह शाम को भोग लगाया गया। शनि प्रदोष पर्व के चलते गर्भगृह में शाम को 11 ब्राह्मणों ने अभिषेक किया। 
मंदिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर अभिषेक-पूजन किया इसके पश्चात भोग लगाकर आरती की गई। शनि प्रदोष के अनुष्ठान में प्रमुख रूप से पुजारी विजय गुरु, विकास गुरु, पुरोहित लोकेंद्र व्यास, पुरोहित शैलू गुरु आदि शामिल थे।