एनआरआइ का प्लाट दूसरे को बेचकर 45 लाख रुपये ठगे, महिला समेत तीन पर केस

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने पेनजान कालोनी निवासी लोकेंद्र सोलंकी की शिकायत पर आरोपित उदयसिंह ठाकुर, चेतनसिंह ठाकुर और कविता ठाकुर निवासी भौंरासला के खिलाफ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपितों से एक साल पूर्व लोटस पार्क कालोनी में प्लाट खरीदा था। आठ दिन पूर्व पता चला कि उक्त प्लाट एनआरआइ विकास जायसवाल का था। विकास जर्मनी में रहते हैं। आरोपितों ने दूसरे का प्लाट बेच कर रुपये ऐंठ लिए।

बिल्डर पर दुष्कर्म का केस
इंदौर। साईंधाम कालोनी निवासी 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने बिल्डर संजय सिंघानिया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला से फ्लैट खरीदने के संबंध में चर्चा हुई थी। उसका आरोप है कि 13 जून को संजय फ्लैट के बहाने ले गया था। वह फ्लैट के पेटे 80 हजार रुपये भी ले चुका है। बिल्डर उसके बेटे की हत्या की धमकी दे रहा है।