आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी-सोलंकी

सारंगपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निदेर्शानुसार रविवार दोपहर को नगर के वार्ड क्रमांक 10 में ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में नारी सम्मान योजना अंतर्गत कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रुपये और घरेलू एलपीजी सिलिंडर 500 रुपये में देने के लिए फार्म भरे गए।
इस अवसर पर आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. हेमेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। जनता कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अपना मन बना चुकी है। आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी इसलिए सभी महिलाऐ नारी सम्मान योजना अंतर्गत फार्म भरकर इस योजना का लाभ लें। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी ने कहा कि कांग्रेस सशक्त बेटी समृद्व नारी और नारी सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
भारतीय जनता पार्टी दबाव एवं प्रशासन के बल पर सरकार चला रही है भाजपा सरकार अब जाने वाली है। जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप सादानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी, किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे, 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, 200 यूनिट बिजली हाफ दी जाएगी, भाजपा के राज में जनता परेशान हो चुकी है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शफीक अंसारी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई लगातार बढ रही है। बेरोजगारी बढ रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं है। अपराध लगातार बढ रहे है, अनुसूचित जाति एवं आदिवासी वर्ग युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। विभिन्ना विभागों में की भर्तियों में घोटाले किए जा रहे हैं। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। इस मौके पर युवक कांग्रेस ब्लॅक अध्यक्ष लखन धनगर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष शेख जावेद, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष सतीश गिरजे, कला महेश मालवीय, सेवादल नेता शेख मुशर्रफ, शोऐब हसन राही, फराज अंजुम खटटानी, एजाज यादें, रईस खान, काईद टेलर, वीरेंद्र जाटव, माजिद मेव, साजिद मेव, अखलाक मेव, मो.शादाब खान एडवोकेट, शोऐब मेव, देवी सिंह लववंशी, बालुसिंह राजपूत, धमेंद्र राजपूत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं के साथ बडी संख्या में महिलाऐ उपस्थित रही।