चंद्रयान-3 के बाद सूर्य के पास पहुंचने की तैयारी, लॉन्चिंग अगले महीने संभव

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

इसरो देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सूर्य की निगरानी के लिए भेजे जा रहे इस उपग्रह के सभी पेलोड (उपकरणों) का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका आखिरी रिव्यू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद या सितंबर के शुरूआती दिनों में इसे स्पेस में भेजा जा सकता है। इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 से सोलर कोरोनल इजेक्शन (सूर्य के ऊपरी वायुमंडल से निकलने वाली लपटों) का एनालिसिस किया जाएगा।

Author: Dainik Awantika