छिलोचा पलसावद जोड़ पर कावड़ यात्रियों का स्वागत

अकोदिया मंडी। श्रावण मास में शिव भक्तों के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिवषार्नुसा इस वर्ष भी धोलगिरी जी महाराज के नेतृत्व में शुजालपुर रायकन पुरे उज्जैन महाकालेष्वर तक कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़ यात्रियों का अकोदिया नगर में सार्वजनिक धर्मशाला में सामाजिक कार्यकर्ता अरूण शर्मा एवं सीताराम पेनल के तत्वधान में स्वागत किया गया। तत्पष्चात कावड़ यात्रा छिलोचा पलसावद जोड़ पर पहुंची जहा पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक(विकास पुरूष) जसवंतसिंह हाड़ा ने सभी कावड़ यात्रीयों को हार पहना कर व पुष्प कर स्वागत किया। साथ ही ग्राम छिलोचा के सरपंच नटवरसिंह हाड़ा ,पलसावद सरपंच राजाराम परमार, जितेन्द्रसिंह हाड़ा, गजेन्द्रसिंह हाड़ा, भारतसिंह हाड़ा, धरमवीरसिंह हाड़ा, रघुवीरसिंह हाड़ा, बंटी हाड़ा, डॉ. कमलसिंह हाड़ा, दिलीपसिंह हाड़ा, मंत्री कपील परमार, हुकमसिंह परमार सहित ग्रामीणों ने यात्रीयों को फलाहार परोस कर सवाए दी।

Author: Dainik Awantika