निर्लेश तिवारी सम्मानित

उज्जैन। सर्व ब्राह्मण समाज सहकारी साख संस्था द्वारा निर्लेश तिवारी को समाज के सर्वांगिण उत्थान के भागीरथी प्रयासों एवं कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शहर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में श्वेत चंदन की माला और स्मृति चिह्न सामाजिक पंचायत के अध्यक्ष जेपी नाइक एवं श्रीगौड़ सहकारी सभा मर्यादित के अध्यक्ष सतीश दुबे ने भेंट किये। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के दिलीप दुबे डीपी जोशी पारमार्थिक न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, एडवोकेट संजय पाठक, संस्था के जिला संघ प्रतिनिधि अनिल व्यास, संजय दुबे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।