कृभकों द्वारा फसल संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

किसानों ने प्रधानमंत्री का सीकर राजस्थान से लाइव उद््बोधन देखा और सुना

दैनिक अवन्तिका

देवास।   कृभको द्वारा वृहद फसल संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कृषक भारती सेवा केंद्र सिया पर किया गया। कार्यक्रम में 624 किसानों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीकर राजस्थान से लाइव उद्बोधन किसानों द्वारा देखा और सुना गया। इसके पश्चात कृभको द्वारा वृहद फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कृभको की लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कृषि विजन के बारे में विस्तार से बताया। कृषक भारती सेवा केंद्र सिया से किसानों को वर्षभर खाद आपूर्ति करने के लिए कृभको का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया द्वारा जिले में चलाई जा रही शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर द्वारा कृभको का संक्षिप्त परिचय दिया। कृभको के डीजीएम द्वारा कृभको के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। महेश पाटीदार द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया। शिवराज सिंह गोहिल द्वारा किसानों को खेती किसानी की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का राष्ट्र को समर्पण व पीएम सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम में अधिकारियों सहित किसान उपस्थित थे।