महिदपुर में ताजिये रविवार शाम को ठंडे होंगे

महिदपुर। ताजियों का जुलूस शनिवार रात्रि 9 बजे भगत सिंह चौक से प्रारंभ होगा जो रविवार शाम 6 कर्बला में पहुंचकर शिप्रा नदी में ताजियों को ठंडा कर विसर्जन होगा। जबकि अन्य स्थानों पर शनिवार को ही ताजिए ठंडे हो जाते हैं। 40 से अधिक ताजिए 1 महीने के कठिन परिश्रम से नक्काशी कर हजारों रुपए खर्च कर बनाए जाते हैं जिनमें सामाजिक एवं जमात के साथ व्यक्तिगत ताजिये भी होते हैं।