भाजपा के शाह का आज इंदौर से चुनावी शंखनाद : केंद्रीय गृहमंत्री इंदौर संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू,देंगे चुनाव जीतने का मंत्र

 

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर आ रहे हैं। वे यहां चुनावी तैयारियों के सिलसिले में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। समझा जाता है कि वे कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र भी देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नगर कार्यकारिणी सहित इंदौरी टीम ने सिर्फ 72 घंटे में इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी तैयारियां कर ली हैं।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कहा कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम में शुद्ध रूप से कार्यकर्ता आएंगे जो पूरे संभाग के होंगे। इंदौर नगर और जिले से बूथ लेवल से लेकर पन्ना प्रमुख और टोली तक के लोग आएंगे जबकि संभाग से बूथ प्रमुख और उससे ऊपर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को बुलाया है।

बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे 50 हजार कार्यकर्ता

विजयवर्गीय ने बताया कि शाह रविवार दोपहर कनकेश्वरी मैदान पर आयोजित बूथ कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इंदौर संभाग में नौ जिले हैं। इनमें कुल 188 मंडल और 1806 शक्ति केंद्र हैं। इंदौर संभाग में कुल बूथ की संख्या 10311 है। संभाग के हर बूथ पर अध्यक्ष और कार्य समिति बनाई है। इस लिहाज से संभाग से लगभग 15 हजार कार्यकर्ता आएंगे। इंदौर नगर और जिले में हमने पन्ना प्रमुख बनाए हैं। इनकी संख्या लगभग 35 हजार है। भाजपा के इंदौर संभाग के विशुद्ध रूप से 50 हजार कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन है।

कल का कार्यक्रम जनता का कन्फ्यूजन दूर कर देगा

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। पिछले दिनों बोगस सर्वे दिखा-दिखा की प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। कल के बाद पूरे प्रदेश की जनता को ऐसा मैसेज जाएगा कि कोई कन्फ्यूज ही नहीं होगा। क्योंकि जब किसी पार्टी के कार्यकर्ता 72 घंटे में 72 हजार की संख्या में इकट्‌ठे हो जाएं, तो समझ लीजिए आपके कार्यकर्ता सक्रिय है।

यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शहर में रविवार को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते यातायात प्रबंधन पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने बताया कि कनकेश्वरी मैदान में दोपहर 3 बजे कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

गृह मंत्री का एयरपोर्ट से होटल का रूट

गृह मंत्री शाह एयरपोर्ट टी, थाना एरोड्रम के सामने, कालानी नगर चौराहा, वायरलेस-टी, किला मैदान, महेश गार्ड लाइन, मरीमाता चौराहा, शिवालय, भंडारी तिराहा, कुलकर्णी भट्टा, सुभाष नगर, परदेशीपुरा चौराहा, कनकेश्वरी मन्दिर, आईटीआई, एक्सिस बैंक तिराहा, धन्नालाल चौकसे लेफ्ट टर्न होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वे मारुति नगर चौराहा, बापट चौराहा से होते हुए मैरियट पहुंचेंगे।

उज्जैन आने- जाने वाले भारी वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग

उज्जैन से लवकुश चौराहे की ओर आने-जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन सांवेर से बाएं मुड़कर क्षिप्रा होते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार की ओर आ-जा सकेंगे। इंदौर शहर/राऊ, मांगलिया बायपास से आने-जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन क्षिप्रा से होकर सांवेर होकर उज्जैन आ-जा सकेंगे।

जनसामान्य के लिए यातायात मार्ग

विजय नगर से लवकुश चौराहे तक आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवास नाका/विजय नगर से रसोमा चौराहा, एलआईजी चौराहा, पलासिया चौराहा या पाटनीपुरा चौराहा, मालवा मिल चौराहा से रीगल तिराहा, नगर निगम, सुभाष चौक से मरीमाता या राजवाड़ा की ओर आ-जा सकेंगे। इसी प्रकार विजय नगर से रेडिसन चौराहा, रोबोट चौराहा, खजराना चौराहा, पिपलियाहाना चौराहा या रिंग रोड से वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।

&___&&

खबर बड़ी हो रही हो तो यहां से हटा भी सकते हैं।

&&____&

अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए परिवर्तित मार्ग

– झाबुआ, आलीराजपुर, धार के कार्यकर्ताओं के वाहन बेटमा, नावदा पंथ अंडर ब्रिज से लेफ्ट टर्न लेकर सुपर कारिडोर, लवकुश चौराहा, एमआर-10 ओवर ब्रिज, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहन निर्माणाधीन आईएसबीटी के मैदान में खड़े होंगे।
– सांवेर और विधानसभा क्षेत्र-1 से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन लवकुश चौराहा, एमआर-10 ओवर ब्रिज, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगे।
– बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन राऊ, बायपास से होकर कनाडिया ओवर ब्रिज के आगे लेफ्ट कट पाइंट से सर्विस रोड होटल द पार्क, लाभगंगा चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, बाम्बे हास्पिटल चौराहा, देवास नाका/ निरंजनपुर चौराहा, 136 स्कीम चौराहा होकर बापट चौराहें पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहन यू टर्न लेकर नक्षत्र गार्डन के पीछे सिका स्कूल के सामने खाली मैदान/ रोड पर पार्किंग में खड़े होंगे।
– विधानसभा सांवेर के क्षिप्रा, मांगलिया की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन देवास नाका से होकर कार्यक्रम स्थल के पास बापट चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहनों को नक्षत्र गार्डन के पीछे सिका स्कूल के सामने खाली मैदान/रोड पर खड़ा करेंगे।