मन की बात का 103वां एपिसोड, पीएम बोले- सावन का मतलब उल्लास

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश वासियों से बात की। पीएम मोदी के मन की बात का यह 103वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलीकास्ट किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस समय सावन का महीना चल रहा है। महादेव की आराधना के साथ सावन हरियाली और खुशहाली से जुड़ा होता है। इसका बहुत महत्व रहा है। सावन के झूले, सावन की मेंहदी, सावन के उत्सव। सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं। शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। 12 ज्योतिलिंर्गों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर साल वहां 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। अयोध्या, मथुरा और उज्जैन पहुंचने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।’