केरल में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, गला दबाकर हत्या की

शव को बोरे में भरी लोकल मार्केट के पीछे कूड़े में फेंका

ब्रह्मास्त्र एनार्कुुलम

केरल के एनार्कुलम जिले में 5 साल की बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची का शव बोरे में डालकर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने शनिवार को मीडिया को इसकी जानकारी दी। एनार्कुलम एसपी विवेक कुमार ने बताया- बच्ची शुक्रवार शाम को किडनैप हुई थी। हमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें बच्ची को आरोपी के साथ देखा गया। उसी दिन रात 9.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वह नशे की हालत में था और बच्ची उसके साथ नहीं थी।
स्थानीय लोगों ने बच्ची को मार्केट के पास आरोपी के साथ देखा था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पूरे एरिया में सर्चिंग की तो मार्केट के पीछे बच्ची की लाश मिली। इस इलाके में लोग कूड़ा फेंकते थे और कई असामाजिक लोग यहां नशा करने आते थे।