रामप्रसाद दांगी खुजनेर तहसील के मंडल अध्यक्ष बने

ब्यावरा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा ग्राम चौसला निवासी रामप्रसाद पिता प्रेमनारायण दांगी को खुजनेर तहसील का मंडल अध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राम जगदीश दांगी, संगठन मंत्री केसरसिंह गुर्जर, दौलतराम पटेल, मीडिया प्रभारी बापूलाल लोधा लववंशी, ब्यावरा प्रभारी मंत्री पुरुषोत्तम धनगर आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारी को हारफूल माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। भारतीय किसान यूनियन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और गांव-गांव जाकर किसानों को यूनियन से जोड़ना है।

Author: Dainik Awantika