पुतिन ने लिया रूस की परमाणु पनडुब्बियों-युद्धपोतों का जायजा

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रविवार को देश की नेवी डे परेड में शामिल हुए। इस मौके पर पुतिन ने परमाणु पनडुब्बियों और युद्धपोतों का जायजा लिया। नेवी डे का आयोजन पुतिन के होम टाउन सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। इस दौरान 45 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों ने नेवा नदी में प्रदर्शन किया। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक नेवी डे पर नौसेना के 3000 सदस्यों ने मार्च भी निकाला। वहीं, इस मौके पर पुतिन ने रूसी नौसेना के लिए 30 जंगी जहाजों की घोषणा की।

Author: Dainik Awantika