पीएम मोदी ने धारा 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया

 शाहशाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा

इंदौर ।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में मालवा से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने रविवार को इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कार्यकतार्ओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि धारा 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। पीएम मोदी ने धारा 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। शाह ने इससे पहले उन्होंने इंदौर के जानापाव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर हो रहे इस आयोजन में इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद हैं। कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकतार्ओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। वे कहीं भी जाए लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। ये नारे मोदी के लिए नहीं, वो बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि भारत की एक सौ तीस करोड़ जनता के सम्मान में नारे लग रहे हैं। यूपीए सरकार के जमाने में कोई भी आकर गोली चलाकर चला जाता था। मोदी की सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया। बंटाधार और कमलनाथ सुन ले, कांग्रेस ने धारा ३७० को बच्चे की तरह गोदी में पाल कर रखा था। मोदी जी ने धारा ३७० को खत्म कर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया। कांग्रेस और यूपीए के सभी दल धारा ३७० हटाने का विरोध करते थे।
ये नाम बदले तो भी कोई इन्हें वोट देगा क्या? अयोध्या में राम लला टेंट में विराजमान थे। कांग्रेस मंदिर के काम को लटका रही थी। कोर्ट के फैसले के बाद मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया। अहिल्या बाई होलकर के बाद धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का काम पीएम मोदी ने किया है। शाह ने कहा कि कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही उन्होंने किसानों के नाम भेज दिए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने घर घर शौचालय बनाने का काम किया।
कमलनाथ ने जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी थी: शाह
शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर तंज कसा। कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। हमारे शिवराज सिंह ने जो योजनाएं शुरू की थी, उन्हें कमलनाथ ने बंद कर दी थी। योजनाओं का पैसा खाने के लिए उन्हें बद कर दिया। वो एक भी इंडस्ट्री भी नहीं लाए। लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री जरूर लागू कर दी। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर बंटाधार का शासन याद दिलाने का काम किया।
बीजेपी को चुनाव बूथ पर बैठा कार्यकर्ता जीता सकता है। आज यहां से संकल्प लेकर जाना है कि प्रचंड बहुमत के साथ 2023 में भाजपा की सरकार बनाना है। और 2024 में लोकसभा की एमपी की सभी 29 सीटें जीतकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
कांग्रेस ने प्रदेश का कबाड़ा कर दिया था: सीएम शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित औ समृद्ध बन गया है। आज पूरी दुनिया मोदी मोदी का मंत्र जप रही है।सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी प्रदेश का कबाड़ा किया। सड़क, बिजली, पानी कुछ नहीं था। फिर सवा साल के लिए कमलनाथ आए तो विकास के कोई काम नहीं हुए। उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं का रोकने का पाप किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवाज योजना लौटा दी। कमलनाथ ने जल-जीवन मिशन लागू नहीं होने दिया।कमलनाथ ने बीजेपी सरकार की योजनाएं भी बंद कर दी थी। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के लैपटॉप छीन लिए। लाड़ली बहनों भरोसे में मत रहना। लाड़ली बहना जब तक है, तब तक अपनी सरकार है।
बीजेपी 170 सीट जीतकर सरकार बनाएगी: विजयवर्गीय
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा – ये आमसभा नहीं है, ये कार्यकर्ता सम्मेलन है। यहां सब कार्यकर्ता हैं। जो हमारी ताकत हैं। ये सब हमें चुनाव जीताते हैं। हमारे गृह मंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। धारा 370० हटाने का काम किसी ने किया तो अमित शाह ने किया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस फर्जी सर्वे कर 150 सीट जीतने का दावा कर रही है। भ्रम फैला रही है, लेकिन कांग्रेस को 50 सीट और बीजेपी 170 सीट लाएंगी। कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने रोजगार भत्ता का वादा किया, किसी को भत्ता नहीं दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने ‘एक बार फिर से, भाजपा फिर से’, ‘एक बार दिल से, भाजपा फिर से’ का नारा लगवाया। हमारे सीएम शिवराज सिंह किसान के बेटे हैं। उन्होंने गरीबों, महिलाओं की चिंता की। बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण पर विचार करती है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। हमने गरीब कल्याण की योजनाएं बनाकर गरीबी दूर करने की कोशिश की।
एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका: तोमर
बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमित शाह का आना बता रहा हैं कि एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका है। आज चुनाव की तैयारी का शुभारंभ हो रहा है। बीजेपी की कार्यकर्ता उसकी ताकत है। केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की स्थिति को लोग अब भी नहीं भूले। आज मध्यप्रदेश विकास करता दिख रहा है। एक समय था जब केंद्र में हमारी सरकार नहीं होती थी, तो विकास का काम प्रदेश में बीजेपी सरकार को अकेले करना पड़ता था। केंद्र का सहयोग नहीं मिलता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एमपी में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है। बीजेपी ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। बीजेपी की प्राथमिकता सुशासन और जनता के हित के काम है। २०२३ का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में हमें वोट ज्यादा मिले, लेकिन दो-चार सीटें कम रह गई थी। इसलिए कुछ समय के लिए कांग्रेस की सरकार बन गई थी। जिसने जमकर भ्रष्टाचार किया। आज फिर बीजेपी की सरकार है। जिसने जनकल्याण की योजनाओं को बहाल किया।
शाह ने जानापाव के जानकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर के जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। शाह इंदौर एयरपोर्ट से सीधे जानापाव पहुंचे थे। इंदौर एयरपोर्ट पर शाह की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह ने की। कार्यकर्तार्ओं के बैठने के लिए वाटर और सन प्रूफ डोम कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ कार्यकतार्ओं के बैठने के लिए तीन विशाल वाटर और सन प्रूफ डोम बनाए गए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि इन डोम्स में ३५ हजार लोग आसानी से बैठ पाएंगे। मैदान में एक मुख्य डोम के आस-पास दो अन्य डोम बनाए गए हैं। मंच एरिया के बाद वीआईपी, प्रेस, मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के पदाधिकारियों को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। उसके बाद कार्यकतार्ओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।