पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

नीमच। देश के महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि बरसी पर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करने और देश के लिए दी गई उनकी सेवाओं को याद करने के लिए जिला मुस्लिम इंतिजा़मिया कमेटी के कार्यालय पर गुलाम रसूल पठान की अध्यक्षता में च्च्एक शाम, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नामज्ज् से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को हाजी अब्दुल अजीज कुरैशी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक थे, उन्हीं की मेहनतों और कोशिशों से हमारा भारत परमाणु शक्ति वाला देश बना। उन्होंने अपनी जिंदगी बहुत सादगी से गुजा़री, उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए देश को एक नई दिशा दी।