विद्यार्थी परिषद महिदपुर जिला उज्जैन ग्रामीण की नगर इकाई घोषित

महिदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिदपुर जिला उज्जैन ग्रामीण की नगर इकाई की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष प्रेमसिंह पंवार, नगर मंत्री पियूष मालवीय, नगर कार्यकारिणी प्रमुख नयन सकलेचा को बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा उज्जैन ग्रामीण जिला संयोजक चेतन चैहान ने की। जिसमें मुख्य रुप से मंच पर प्रांत एसएफडी सहसंयोजिका श्रद्धा रावल, मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ठाकुर, भाग संयोजक प्रधानसिंह एवं पूर्व नगरमंत्री नयन सकलेचा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार नवीन कार्यकारिणी नगर मंत्री पियुष मालवीय ने माना। उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रमुख प्रथम बगाना ने दी।