जम्मू कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष डोगरा दो दिन के बड़नगर प्रवास पर

बड़नगर। जम्मू कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा दो दिन की प्रवास पर बड़नगर आ रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निदेर्शानुसार 1 व 2 अगस्त को उज्जैन जिले के बड़नगर नगर मे जम्मु-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्षा संजीता डोगरा का प्रवास तय हुआ है। वे दो दिन बड़नगर की महिला पदाधिकारियों एवम कार्यकतार्ओं से मिलकर संगठन की चर्चा करेगी। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कामिनी कौशल ने दी।

Author: Dainik Awantika