विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर..नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे उज्जैन..की संवाद बैठक

उज्जैन । मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी गई है। जिसके बाद पहली बार नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे। यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर का भव्य स्वागत किया।

विओ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन में संभागीय बैठक लेने के लिए पहुंचे। यह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के साथ सर्किट हाउस से शहर में जगह-जगह मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीजेपी कार्यालय एल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां पर उन्होंने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प कार्यकर्ताओ को दिलवाया। जिसके बाद निजी होटल में उज्जैन संभाग के बूथ संयोजको से मुलाकात करने पहुंचे।

चुनाव के शंख नाथ के बाद प्रदेश भर में आयोजित संवाद बैठक के तहत नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे उज्जैन…….

संभागीय बैठक के बाद महाकाल मंदिर के दर्शन कर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर देश में खुशहाली की कामना की। मिडिया से चर्चा में उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय समिति से लेकर राज्य स्तरीय की तैयारी चल रही है। आज संभागीय बैठक उज्जैन में रखी गई है चुनाव से संबंधित जिले के कार्यकर्ता चुनाव की सारी व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करें भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं का असर हे की जनता फिर से आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है 2023 में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को परास्त कर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण के दौरान राज्य में फ्री की योजनाओं के ना देने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान। मध्य प्रदेश राज्य जीडीपी की दृष्टि से बहुत अच्छा है एग्रीकल्चर बहुत अच्छा है विकास का काम बहुत अच्छा हो रहा है। मध्य प्रदेश की गरीब जनता के जीवन में भी बदलाव आए इस दृष्टि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे हैं। मणिपुर हरियाणा में हुई हिंसक को लेकर कहा कि ऐसी घटनाओं से दिल व्यतीत होता है दुखी होता है इन दोनों राज्यों में भी भाजपा की सरकार है और सरकार दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन कार्यालय पहुंचे यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के सानिध्य में यहां पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और रीति नीति से प्रभावित होकर संदीपनी आश्रम के पुजारी रूपम व्यास और जेसी बोरासी ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है। पण्डित रूपम व्यास ने बताया की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन किया है। देश में हिन्दुत्व के प्रति जो सरकार कर रही है। हिदूत्त्व के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे। संघठन जो भी दायित्व दिया जायेगा उसी पर कार्य करेगे।