टोंक खुर्द ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित

टोंकखुर्द। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंक खुर्द के अध्यक्ष राजेश पांदा ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंकखुर्द की नवीन कार्यकारिणी गठित की जिसमें 5 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 5 सचिव, 1 प्रवक्ता और 1 मीडिया प्रभारी को शामिल किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शेर सिंह गौड, महेंद्र सिंह जिरवाय,लखन सिंह यादव, मोहन पटेल, भगवत सिंह मेरुखेड़ी, महामंत्री कमल सिंह गुर्जर, आकाश मोदी, दिलीप यादव, भंवर सिंह नानूखेड़ी, राजेंद्र नवरंग, विष्णु पटेल, हुकूमसिंह भैरवाखेड़ी, भंवर सिंह सिसोदिया, अर्जुन सिंह डिंगरोडा, शैलेंद्र सिंह पंवार, प्रवक्ता श्याम भंडारी, सचिव विजेंद्र झाला, लाखन सिंह पंवार, रोशन सिंह डिंगरोड़ा, मानसिंह बरखेड़ा, संजय सोनानिया एवं मीडिया प्रभारी किशोर अंकल को नियुक्त किया।