चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु

इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की आॅर्बिट घटाई। यान अब चंद्रमा के 170 किमी ७ 4313 किमी की आॅर्बिट में है। यानी चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 4313 किमी है। आॅर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला आॅपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 किमी ७ 18,074 किमी की आॅर्बिट में घूम रहा था।

Author: Dainik Awantika