कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर दी बिदाई

जगोटी। श्री चैतन्य हनुमान आश्रम जगोटी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रियों का जत्था पूजा अर्चना कर श्री महाकाल मंदिर उज्जैन हेतु जलाभिषेक के लिए निकला, कांवड़ यात्रियों का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चौक बाजार जगोटी में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी राजेश आंजना, अर्जुनसिंह पटेल महूडी, राजेश शर्मा महूड़ीपुरा, गणेश सेन, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कासरोटिया, सेवादल मंडलम अध्यक्ष जगदीश वर्मा, तरूण चौधरी, कुलदीप आंजना, रामेश्वर पटेल, विशाल आंजना, शंकर लाला आदि ने ध्वज पूजन कर यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। उक्त जानकारी पिंटू बैरागी ने दी।