कर्ज से थे परेशान, जहर खाकर दी जान

उज्जैन। कर्ज से परेशान दो मजदूरों ने बीती शाम जहर खा लिया था। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। देर रात दोनों की मौत हो गई।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले ईश्वर पिता पूराजी 45 वर्ष को परिजन देर शाम उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। दूसरा मामला भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम मस्वाड़ी धार का होना सामने आया है। दशरथ पिता परमानंद परमार 40 वर्ष को भी परिजनों ने हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। रात में ही दशरथ ने भी दम तोड़ दिया। आज सुबह दोनों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। इस दौरान परिजनों का कहना था कि दोनों मजदूरी करते थे और कर्ज से परेशान हो गए थे। मामले में माधव नगर और नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच संबंधित थानों को सौंपी है।

Author: Dainik Awantika