महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे प्रेमी युगल, टोल के समीप दुर्घटना, प्रेमिका की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। प्रेमी युगल साथी के साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल दर्शन करने आए थे। इंदौर लौटते समय टोल के समीप ट्रक से भिड़ंत हो गई। प्रेमिका की मौत होना बताया गया है।
इंदौर के महावर नगर दशहरा मैदान में रहने वाला निलेश पिता संतोष कोली 20 वर्ष आज सुबह सुदामा नगर में रहने वाली प्रेमिका श्रुति और दोस्त अमन के साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल दर्शन करने आए थे। लौटते समय निनोरा टोल के समीप ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में श्रुति की मौत होना बताया गया है। निलेश को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना में अमन को मामूली खरोच आई है। बताया जा रहा है कि श्रुति स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन नीलेश के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए आ गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। श्रुति स्कूल ड्रेस में होना बताई जा रही है। परिजनों के आने पर ही घटनाक्रम पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।

Author: Dainik Awantika