इंदौर। एक जिम ट्रेनर ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उसे खुद को डायबिटीज होने का पता चला था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक रेलवे क्रॉसिंग के यहां से उन्हें गुरुवार रात सूचना मिली कि यहां किसी का शव पड़ा है। मृतक के पास से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर उसकी पहचान 25 वर्षीय जितेन्द्रसिंह जादौन निवासी गोमा की फेल के रूप में हुई। वह दोपहर 3 बजे घर से बिना बोले निकल गया था। इसके बाद परिवार को सीधे रात में जानकारी लगी।
जितेन्द्र पहले उतरप्रदेश का रहने वाला था। वह यहां नाना-नानी के साथ रहता था। रिश्तेदार चंद्रपाल ने बताया कि कुछ समय पहले उसे शुगर होने की जानकारी लगी तो उसने जिम से भी नौकरी छोड़ दी।