भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा करेंगे ध्वजारोहण

रतलाम ।  स्वतंत्रता दिवस पर पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमे पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रात: 8 बजे ध्वजवंदन करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेगे।

Author: Dainik Awantika