राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नीमच में तिरंगा रैली में भाग लिया

नीमच। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज नीमच शहर में भाजपा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली रैली में भाग लिया। जिसमे जिले भर के भाजपा विधायक मनासा माधव मारू नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोपहर 3 बजे लगभग लायंस पार्क नीमच से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में खुली जीप पर राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय, जावद विधायक और केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन सहित कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में साथ रहे। यहां से टाउन हॉल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करवाने का मंत्र भी दिया। वही पत्रकारों से भी मुलाकात की और अपनी बात रखी।

Author: Dainik Awantika